Thursday, October 6, 2011

इतिहास सेट-२

प्रश्न:
११. तराईन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ था?
१२. तराईन का द्वितीय युद्ध कब और किसके बीच हुआ था?
१३. मध्य एशिया में तुर्कों के विरुद्ध अभियान में मुहम्मद गोरी कि व्यस्तता  की अवधि में उसके भारतीय प्रदेशों की देख-रेख तथा प्रबंध किसने किया?
१४. किस भारतीय नरेश ने सर्वप्रथम मुहम्मद गोरी को पराजित किया?
१५. महमूद गजनवी के विध्वंश के पश्चात् सोमनाथ मंदिर का पुनर्निमाण किस नरेश ने करवाया?
१६. किस शासक ने महमूद गजनवी द्वारा  पराजित होने के पश्चात् स्वयं को चिता में जलाकर आत्मदाह कर लिया?
१७. मुहम्मद गोरी किस वंश का शासक था?
१८. दुनिया के प्रथम 'सुल्तान' कि उपाधि किसे दी गयी है?
१९. विक्रमशीला विश्वविद्यालय का विध्वंश किसने किया?
२०. कुतुबुद्दीन ऐबक कौन था?
उत्तर:
११. तराईन (हरियाणा) के प्रथम युद्ध (११९१ ई०) में पृथ्वीराज ने मुहम्मद गोरी को हराया.
१२. तराईन (हरियाणा) के द्वितीय युद्ध (११९२  ई०) में मुहम्मद गोरी ने  पृथ्वीराज को हराया.
१३. कुतुबुद्दीन ऐबक ने.
१४. गुजरात के मूलराज द्वितीय ने ११७८ ई० में.
१५. अन्हिलपाटन के कुमारपाल ने.
१६. जयपाल ने.
१७. शंसबनी वंश का.
१८. महमूद गजनवी को.
१९. बख्तियार खिलजी ने.
२०. मुहम्मद गोरी का सेनापति.
टिप्पणी:
* ११७८ ई० में मुहम्मद ने गुजरात  पर आक्रमण किया परन्तु मूलराज द्वितीय ने अपने योग्य और साहसी विधवा माँ नायिका देवी के नेतृत्व में आबू पहाड़ के निकट उसे परास्त कर दिया.
* ११९० ई० तक गोरी ने पेशावर, लाहौर और सियालकोट को जीत लिया था जिससे दिल्ली के पृथ्वीराज चौहान से उसका युद्ध अनिवार्य हो गया था.
* पृथ्वीराज और गोरी के बीच तराईन (हरियाणा) के दो युद्ध हुए. तराईन के प्रथम युद्ध (११९१ ई०) में पृथ्वीराज ने मुहम्मद गोरी को हराया. तराईन के द्वितीय युद्ध (११९२  ई०) में मुहम्मद गोरी ने  पृथ्वीराज को हराकर दिल्ली पर अपना अधिकार कर लिया.
* ११९४ ई० में गोरी ने चन्दावर (कन्नौज) के युद्ध में गाहड़वाल नरेश जयचंद्र को पराजित किया.
* मुहम्मद गोरी के विश्वासपात्र तुर्की सेनापति कुतुबुद्दीन ऐबक तथा बख्तियार खिलजी द्वारा कुछ ही वर्षों में उत्तर भारत के विभिन्न भाग जीत लिए गए.
* मध्य एशिया में तुर्कों के विरुद्ध अभियान में मुहम्मद गोरी की व्यस्तता की अवधि में उसके भारतीय प्रदेशों की देख-रेख तथा प्रबंध उसके विश्वासपात्र  गुलाम कुतुबुद्दीन ऐबक ने किया.
* उधर बख्तियार खिलजी ने बिहार और बंगाल पर आक्रमण करके उसे गोरी के साम्राज्य में मिला लिया. धर्मान्धता के वशीभूत होकर उसने पाल राजाओं द्वारा स्थापित विक्रमशीला के प्रसिद्ध विश्विद्यालय को नष्ट कर दिया.
* १२०६ ई० में गोरी कि हत्या के बाद ऐबक ने गुलाम वंश की नींव डाली.

No comments:

Post a Comment